E-Shram Pension Yojana : यह योजना विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए है जैसे की रोज कम कर रहे मजदूर या फिर रिक्शा चलाने वाले या घरेलू कामगार आदि के लिए
यदि आपका भी श्रम कार्ड बना हुआ है या फिर बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए पात्रता की आवश्यकता होती है उन पात्रता को पूरा करने के बाद ही आप इन सभी सेवाओं का लाभ ले पाएंगे आपको बताते चलें कि सरकार के द्वारा इस योजना के तहत सभी श्रमिकों को वृद्धि अवस्था में उनका सहारा बनेगी।
आवेदन के लिए पात्रता
- उम्र: आवेदक की आयु 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष की बीच की होनी चाहिए
- आय: उनकी मासिक आई 15000 रुपए से काम होना चाहिए
- अन्य शर्तें: आवेदक EPFO, ESIC या NPS (सरकारी सहायता प्राप्त) का सदस्य नहीं होना चाहिए और वह आयकर दाता (Taxpayer) नहीं होना चाहिए।
- ई-श्रम कार्ड : आपके पास एक विद्या ई-श्रम कार्ड होना अनिवार्य है।
यह योजना कैसे काम करती है ! E-Shram Pension Yojana
यह एक अंशदान Contribution आधारित योजना है इसमें आप जितनी राशि हर महीने जमा करते हैं आपको इतनी ही राशि सरकार भी आपके पेंशन खाते में जमा करती है
- यदि आप 18 वर्ष की उम्र से इसमें जोड़ते हैं तो आपको हर महीने लगभग 55 रुपए जमा करने होंगे
- 40 वर्ष की उम्र में जुड़ने पर यह राशि लगभग ₹200 प्रत्येक महीने होगी
- 60 वर्ष पूरा होने के बाद आपको हर महीने ₹3000 की फिक्स्ड पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी
योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- ई-श्रम कार्ड (UAN Number)
- आधार कार्ड
- बैंक खाता (जो आधार से लिंक हो)
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें !
इस योजना का फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं eshram.gov.in
- पेंशन लिंक खोजें : होम पेज पर आपको for pension of RS. 3000, registration on maandhan.in का विकल्प दिखेगा उसका चयन करें
- Self Enrollment : मान-धन पोर्टल
- (maandhan.in) पर जाने के बाद ‘Self Enrollment’ विकल्प चुनें।
- लॉगिन करें: अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी (OTP) के जरिए लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें: अपना ई-श्रम नंबर (UAN), नाम और बैंक डिटेल्स भरें।
- अंशदान सेट करें: अपनी उम्र के हिसाब से मासिक किस्त (Premium) का चयन करें। यह पैसा हर महीने आपके बैंक खाते से अपने आप (Auto-Debit) कट जाएगा।
- कार्ड डाउनलोड करें: प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आप अपना श्रम योगी मान-धन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन की तारीख
यदि आप ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं तो अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाएं वहां आप अपना आधार नंबर और बैंक पासबुक ले जाएं अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं
ध्यान दें: यह योजना भविष्य की सुरक्षा के लिए काफी फायदेमंद होने वाली है यदि आप अभी से छोटा निवेश शुरू करते हैं तो आगे चलकर आपके बुढ़ापा आर्थिक रूप से सुरक्षित रहेगा।